फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 109 करोड़ से संवरेगा प्रयागराज छिवकी स्टेशन, मिलेंगे दो नए प्लेटफाॅर्म

Sat, 31 Oct 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज

सार

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने यहां यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के परिचालन को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 109 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं पर कमर कस ली है। इससे स्टेशन की सूरत और जरूरत, दोनों बदल जाएंगी।
विज्ञापन
छिवकी रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने यहां यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के परिचालन को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 109 करोड़ रुपये की दो बड़ी परियोजनाओं पर कमर कस ली है। इससे स्टेशन की सूरत और जरूरत, दोनों बदल जाएंगी।

विज्ञापन


स्टेशन पर ट्रेनों के बढ़ते दबाव और आउटर पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए 89.03 करोड़ रुपये की लागत से यहां दो नए प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा। योजना के तहत प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन/चार के बीच एक नया आइलैंड प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा।

इसके निर्माण के बाद यहां कुल प्लेटफॉर्म की संख्या छह हो जाएगी। मौजूदा समय छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन एवं चार पर बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन है। दो और प्लेटफाॅर्म का निर्माण होने के बाद यहां ट्रेनों के आगमन, प्रेषण और ठहराव की क्षमता में भारी इजाफा होगा और ट्रेनों को सिग्नल के लिए बाहरी हिस्सों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह प्लेटफाॅर्म तकरीबन 700 मीटर लंबा एवं 11 मीटर चौड़ा होगा। इसके साथ ही, यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए 19.90 करोड़ रुपये की लागत से छह मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी बनेगा। इस कार्य के लिए सर्वेक्षण तेजी से चल रहा है और जल्द ही निर्माण शुरू होगा। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि दो नए प्लेटफॉर्म बनने से यहां पहले के मुकाबले ट्रेनों का संचालन और ज्यादा सुगम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें