भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान और इसराइल के बीच यदि युद्ध नहीं रुका तो दूसरे देशों को भी इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। इसका फायदा व्यापारी उठा रहे हैं और जमाखोरी करते गैस को महंगे दामों पर बेच रहे हैं। टिकैत ने कहा कि बेमौसम बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। जो फसल कट गई है उनकी परेशानी और बढ़ गई है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों के नुकसान की भरपाई करे। पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि वहां ममता के नेतृत्व में फिर टीएमसी सरकार बना रही है।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध चल रहा है। लड़ाई चल रही है इस्राइल और ईरान के बीच में वो जल्द से जल्द बंद होना चाहिए। युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। भारत को इसमें सरपंच की भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि भारत ने हमेशा विश्व को शांति का संदेश देने का कार्य किया है। कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता बनर्जी की जीत होगी। कहा कि कोई तो बीज बचना चाहिए नहीं तो पूरा सिस्टम ही निपट जाएगा।
कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा और दंगा केंद्र सरकार करवा रही है। यह लोग हर उस राज्य में बवाल करते हैं जहां इनकी सरकार नहीं होती है। कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। घर और परिवार में महिलाओं को आधे का अधिकार है तो सरकार कम क्यों दे रही है। कहा कि किसानों के नुकसान की भरपाई खेती को इकाई मानकर करनी चाहिए। बेमौसम बरसात के कारण किसानों को काफी क्षति हुई है।