फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Crime News: भूसे में छिपाकर लाया जा रहा 67 लाख का गांजा पकड़ा

Thu, 10 Sep 2020 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन
क्षेत्र के मेवालाल बगिया चौराहे के पास एसटीएफ लखनऊ और नारकोटिक्स डिपार्टमेंट की टीम ने मंगलवार देर रात घेराबंदी करके एक ट्रक व स्कॉर्पियो गाड़ी पकड़ी। ट्रक में गांजा लदा था और स्कार्पियों सवार उसे जगह-जगह पुलिस से पास करा रहे थे। दोनों वाहनों के अलावा एक बाइक पर भी दो लोग सवार थे।
विज्ञापन


टीम ने कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। ट्रक में लदे गांजा की तौल 11 कुंतल 39 किग्रा और इसी बाजार में कीमत करीब 67 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने ट्रक, स्कार्पियो और बाइक सीज कर दी है। सरगना अभी नहीं पकड़ा गया है।

नैनी के मेवालाल की बगिया चौराहे से मंगलवार की रात करीब 12.30 बजे एक भूसा लदा ट्रक शहर की ओर जा रहा था। एक स्कार्पियो और बाइक सवार लोग ट्रक के साथ चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर लखनऊ की नारकोटिक्स और एसटीएफ की टीम ने उस ट्रक को रोका। इस पर स्कार्पियो और बाइक सवार भागने लगे तो टीम ने घेरेेबंदी कर उन्हें भी दबोच लिया।
विज्ञापन


मौके से कुल नौ लोग पकड़े गए। बाइक, स्कार्पियो और ट्रक नैनी कोतवाली ले जाया गया। जहां ट्रक में लदे भूसे के बीच से गांजा भरे बोरे निकले। पूछताछ में पता चला कि गांजा विशाखापट्नम, तमिलनाडु से प्रयागराज लाया जा रहा था। सीओ करछना नृपेंद्र ने बताया कि एसटीएफ व नारकोटिक्स टीम ने विशाखापट्नम से लाई जा रही गांजा की खेप पकड़ी है। जिले ले जा रहे लोगों से और जानकारी की जा रही है। उधर, चर्चा रही कि मामले में एक बड़े तस्कर का नाम सामने आ रहा है पर नाम राजनैतिक तबके से जुड़ा होने की वजह से गिरफ्तार करने वाली टीम आनाकानी कर रही है।  

 इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

1. मनोज सिंह निवासी दुधई, विष्णुपुरा, कुशीनगर। 
2. राजन राय निवासी वेदुपर, तरया सुजान, कुशीनगर।
3. विनोद पटेल निवासी सेवराही, कुशीनगर।
4. अभय कुमार राय निवासी सेवराही, कुशीनगर।
5. राजेश कुमार गुप्ता नविासी तुलापुर, झूसी, प्रयागराज।
6. राधेश्याम निवासी जलालपुर, उतरांव, प्रयागराज।
7. शिवम गुप्ता निवासी जलालपुर, उतरांव, प्रयागराज।
8. सुनील वर्मा निवासी सेवराही, कुशीनगर।
9. रितेश कुमार राय निवासी तमरोही रोड, सेवराही, कुशीनगर।

गिरफ्तार करने वाली टीम

नारकोटिक्स टीम में लखनऊ कंट्रोल के सूचना अधिकारी रामेश्वर दास सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार यादव, राकेश कुमार व बृजेश कुमार, एसटीएफ लखनऊ की टीम में सब इंस्पेक्टर संतोष सिंह, पंकज कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल जावेद अहमद, चंद्र प्रकाश मिश्रा, कविंद्र साहनी, कांस्टेबल मृत्युंजय, हेड कांस्टेबल चालक उपेंद्र तिवारी शामिल थे। मामले में नैनी कोतवाली में मुकदमा लिखा गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें