फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए प्रयागराज : पीडीए ने घटाए फ्लैट्स के दाम तो लगी खदीदारों की कतार, आवासीय योजनाओं के लिए शुरू हुई बुकिंग

Sun, 27 Sep 2026 03:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने छह आवासीय योजनाओं के 465 खाली फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। अब लोग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर अपनी पसंद का फ्लैट चुन सकेंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए किस्त की सुविधा और जल्दी भुगतान व बल्क खरीद पर 15 प्रतिशत तक की छूट भी मिलेगी।

विज्ञापन
पीडीए के फ्लैट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने घर के लिए पहले दिन प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से लॉन्च किए गए पोर्टल पर हजारों लोगों लोगों ने सर्च किया और 400 से अधिक लोगों ने मौके पर जाकर फ्लैट देखे। वहीं, कई लोगों ने फ्लैट के मूल्य की 10 फीसदी धनराशि जमा करते हुए बुकिंग की प्रक्रिया पूरी की। पीडीए की छह आवासीय योजनाओं में वर्षों से 465 फ्लैट खाली हैं। पहले इन योजनाओं में फ्लैट का आवंटन लॉटरी सिस्टम से होता था। ऐसे में लोगों को अपनी पसंद के हिसाब से फ्लैट नहीं मिल पाते थे।

विज्ञापन



 

पीडीए ने अब लोगों को मनपसंद फ्लैट चुनने का मौका दिया है। पीडीए की वेबसाइट पर उपलब्ध पोर्टल पर जाकर कोई भी ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर मनपसंद फ्लैट की बुकिंग करा सकता है। नई व्यवस्था का एक प्रमुख लाभ यह है कि अब परिवार के सदस्य, मित्र या परिचितों का समूह उपलब्धता के अनुसार एक ही भवन या एक ही तल पर आसपास के फ्लैट चुनकर साथ रहने की योजना बना सकता है।

विज्ञापन


पीडीए ने कई ऑफर भी दिया

इसी प्रकार अपनी कार्यस्थली, पारिवारिक आवश्यकता, फ्लैट के तल व उपलब्ध विकल्पों को ध्यान में रखकर पसंद का फ्लैट चुना जा सकता है। एक से अधिक फ्लैट के लिए पंजीकरण एवं आवंटन की अनुमति भी निर्धारित शर्तों के अंतर्गत उपलब्ध है। प्रथम चरण में पीडीए की ओर से जाह्नवी अपार्टमेंट नैनी (फेज-एक), जागृति विहार आवास योजना कालिंदीपुरम, मौसम विहार अपार्टमेंट कालिंदीपुरम, मानस विहार आवास योजना नैनी, यमुना विहार आवास योजना नैनी और वसुधा विहार आवास योजना कालिंदीपुरम में 465 रिक्त फ्लैट ऑनलाइन आवंटन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। इन योजनाओं में विभिन्न श्रेणी, क्षेत्रफल एवं मूल्य के फ्लैट उपलब्ध हैं।

कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों के लिए भी मौका

यह व्यवस्था संस्थानों, कंपनियों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं अन्य पात्र संस्थाओं के लिए भी आवासीय संपत्ति अर्जित करने का अवसर प्रदान करती है। ऐसे संस्थान अपने कर्मचारियों के आवास के लिए फ्लैट खरीदकर स्थायी परिसंपत्ति सृजित कर सकते हैं। कर्मचारी आवास पर होने वाले नियमित किराया/एचआरए व्यय के संदर्भ में भी संस्थान अपनी वित्तीय एवं सेवा नियमावली के अनुसार फ्लैट खरीदने के विकल्प का परीक्षण कर सकते हैं। बल्क खरीद के लिए सोसाइटी, कंपनी/फर्म, व्यक्ति, विकासकर्ता और शासकीय/अर्धशासकीय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पात्र हैं।

पहले परिवार को कोई एक सदस्य ले सकता था फ्लैट

पूर्व में पीडीए की आवासीय योजनाओं में फ्लैट के लिए परिवार का कोई एक सदस्य ही फ्लैट के लिए आवेदन कर सकता था और कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों व संस्थानों को मौका नहीं दिया जाता था। नई व्यवस्था में परिवार के एक से अधिक सदस्य भी अलग-अलग फ्लैट खरीद सकते हैं।

शीघ्र पूरा भुगतान करने पर फायदा

पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि आवेदकों को शीघ्र पूर्ण भुगतान पर विशेष छूट भी प्रदान की गई है। आवंटन पत्र जारी होने के बाद पंजीकरण धनराशि समायोजित कर शेष संपूर्ण धनराशि 45 दिनों में जमा करने पर छह प्रतिशत, 60 दिनों में जमा करने पर पांच प्रतिशत और 90 दिनों में जमा करने पर चार प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

पीडीए की छह आवासीय योजनाओं के 465 फ्लैट के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अलग-अलग छह आवासीय संपत्तियों के आवंटन को सरल बनाने के लिए प्रथम आगत-प्रथम पावत (पहले आओ, पहले पाओ) ऑनलाइन व्यवस्था शुक्रवार से शुरू कर दी है। इस नई प्रणाली के तहत छह आवासीय योजनाओं में कुल 465 रिक्त फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं।

बोर्ड ने संपत्तियों का आवंटन इसी आधार पर करने का निर्णय लिया है। यह पहल नागरिकों को अपनी पसंद का फ्लैट चुनने की सुविधा देगी।पहले नीलामी और लॉटरी जैसी प्रक्रियाएं अपनाई जाती थीं, जिनमें फ्लैट चुनने की सुविधा सीमित थी। अब नागरिक पोर्टल पर उपलब्ध फ्लैटों को देखकर अपनी आवश्यकतानुसार चयन कर सकेंगे।

यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के अन्य विकास प्राधिकरणों में अपनाई जा रही प्रणाली के अनुरूप है। प्रथम चरण में जाह्नवी अपार्टमेंट (नैनी, चरण–I), जागृति विहार आवास योजना (कालिंदीपुरम), मौसम विहार अपार्टमेंट (कालिंदीपुरम), मानस विहार आवास योजना (नैनी), यमुना विहार आवास योजना (नैनी) और वसुधा विहार आवास योजना (कालिंदीपुरम) में फ्लैट उपलब्ध हैं।

नई व्यवस्था से परिवार या मित्रों का समूह एक ही भवन या तल पर आसपास के फ्लैट चुनकर साथ रहने की योजना बना सकता है। आवेदक अपनी कार्यस्थली और अन्य आवश्यकताओं के अनुसार फ्लैट का चयन कर सकते हैं। निर्धारित शर्तों के तहत एक से अधिक फ्लैट के लिए पंजीकरण और आवंटन की अनुमति भी है।

सरकारी और संस्थागत खरीदारों के लिए लाभ

यह योजना सरकारी और अर्धसरकारी कर्मचारियों के लिए भी एक अवसर है, खासकर उनके लिए जो प्रयागराज में स्थायी आवास चाहते हैं। सेवारत कर्मचारी फ्लैट के कुल मूल्य का 25 फीसदी एकमुश्त भुगतान कर कब्जा प्राप्त कर सकते हैं। शेष राशि अधिकतम सात वर्षों की मासिक किस्तों में जमा की जा सकती है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए 50 फीसदी एकमुश्त भुगतान के बाद शेष धनराशि अधिकतम पांच वर्षों की मासिक किस्तों में जमा करने की सुविधा है।

विज्ञापन

एकमुश्त भुगतान और बल्क खरीद पर मिलेगी छूट

प्राधिकरण ने त्वरित भुगतान करने वाले खरीदारों के लिए आकर्षक छूट की घोषणा की है। आवंटन पत्र जारी होने के 45 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करने पर 6 प्रतिशत, 60 दिनों में 5 प्रतिशत और 90 दिनों में भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। वहीं बल्क खरीद के तहत 10 से 25 फ्लैट लेने पर 5 प्रतिशत, 26 से 50 फ्लैट पर 10 प्रतिशत और 50 से अधिक फ्लैट खरीदने पर 15 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान किया गया है। पीडीए वीसी ऋषिराज के अनुसार खरीदारों की संतुष्टि के लिए पीडीए ने मॉडल फ्लैट देखने की व्यवस्था भी की है। इच्छुक नागरिक आवेदन करने से पहले मौके पर जाकर संपत्ति का निरीक्षण कर सकते हैं, जहां पीडीए के प्रतिनिधि उन्हें संपूर्ण जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें