फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिवः रोडवेज बस स्टेशन संचालन के लिए इसी माह जमीन होगी तय

Thu, 10 Oct 2019 03:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी रोडवेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोडवेज के सिविल लाइंस और जीरो रोड बस स्टेशन से संचालित होने वाली बसों का संचालन तकरीबन दो वर्ष तक शहर के चार अलग-अलग स्थानों से होगा। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत इन दोनों बस स्टेशन को अत्याधुनिक बनाया जाना है। इस वजह से यहां तमाम निर्माण होंगे। इस अवधि में दोनों बस स्टेशन से बसों को संचालन शहर के किन स्थानों से होगा, उसके लिए इसी माह जिला प्रशासन जमीन चिह्नित कर रोडवेज को सौंप देगा। इसके लिए शहर में ही जमीन का जायजा भी लिया जा चुका है।

विज्ञापन

सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर व्यावसायिक कांपलेक्स बनाया जाना है। इसी वर्ष यह तय हुआ है। इसके लिए रोडवेज मुख्यालय स्तर से टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की गई। इसमें अडानी समेत कई निजी फर्म ने टेंडर फार्म खरीदे हैं। दो वर्ष में यह काम पूरा हो जाएगा। इस अवधि में दोनों बस स्टेशनों से संचालित बसें कहां से चलाई जाएं, इसके लिए रोडवेज ने जिला प्रशासन को तमाम स्थानों पर बस संचालन के लिए प्रस्तावित जमीन की सूची सौंपी है।

बुधवार को एडीएम नजूल और एआरएम जीरोरोड और सिविल लाइंस ने संबंधित जमीन का निरीक्षण किया। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि बस पकड़ने के लिए यात्रियों को शहर के बाहर न जाना पड़े। कहा कि जमीन तय होने के साथ ही वहां बस स्टेशन पर अस्थाई व्यवस्था की जाएगी, जैसी की कुंभ मेले के दौरान की गई थी।

विज्ञापन

बस संचालन के लिए प्रस्तावित स्थल:

  • तेलियरगंज प्रयाग डिपो लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर आदि
  • जीजीआईसी या नेहरू पार्क लीडर रोड डिपो कानपुर, फतेहपुर, मंझनपुर, आगरा, दिल्ली आदि
  • परेड मैदान या जीजीआईसी सिविल लाइंस डिपो वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर आदि
  • लेप्रेसी मिशन चौराहा जीरोरोड डिपो मिर्जापुर, राबर्टसगंज, बांदा, महोबा, झांसी आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें