फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एआई की मदद से तस्वीरें बनाकर युवती से ब्लैकमेलिंग, निजी तस्वीरें दोस्तों को भेजीं

Sun, 29 Oct 2023 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने रुपये मांगे। यह भी कहा कि रुपये नहीं मिलने पर वह उसकी निजी फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
blackmail - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजरूपपुर में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से निजी तस्वीरें बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। उससे रुपयों की मांग की गई और न देने पर तस्वीरें दाेस्तों को भेज दी गईं। यही नहीं तस्वीरें साेशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन



युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार दिन पहले उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने रुपये मांगे। यह भी कहा कि रुपये नहीं मिलने पर वह उसकी निजी फोटो वायरल कर देगा। युवती ने फोन काट दिया तो उसने उसकी सहेली को फोन किया। कहा कि अपनी सहेली से कहो कि उससे बात करे वरना वह उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा।

विज्ञापन

बकौल युवती, सहेली के बताने के बाद भी उसने कॉल नहीं की। इस पर आरोपी ने उसकी निजी तस्वीरें सहेली को भेज दीं। इसके बाद रातभर वह कॉल करता रहा। अगले दिन सुबह मैसेज भेजा। इसमें पांच हजार रुपये नहीं देने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। यही नहीं एक अन्य दोस्त काे भी तस्वीरें भेज दीं। यह भी कहा कि अगर अपनी दोस्त की तस्वीरें वायरल नहीं कराना चाहते हो तो 10 हजार रुपये दो।

युवती का कहना है कि उसकी जितनी भी निजी तस्वीरें हैं वह एआई से बनाई गई हैं। खास बात यह है कि ब्लैकमेलिंग करने वाले को उसके विषय में सब पता है। वह कहां जाती है, क्या करती है, इन बातों के अलावा वह उसके दोस्तों व परिवारवालों को भी अच्छे से जानता है। धूमनगंज प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नंबर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें