फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: वन दारोगा पर कार्रवाई न होने से खफा भाजपा विधायक धरने पर बैठे

Fri, 27 Nov 2020 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की एक महिला ने वन दरोगा पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए शंकरगढ़ थाने में एक शिकायती दिया था। कई दिनों बाद भी उसका मामला दर्ज न होने के कारण उसने विधायक बारा को मामले से अवगत कराया। पुलिस विभाग का कहना है कि उसके शिकायती पत्र पर जांच चल रही है। जैसे ही वन विभाग से स्वीकृति मिल जाती है, मामला दर्ज किया जाएगा। जिससे नाराज विधायक बारा डा. अजय कुमार धरने पर बैठ गए।    
विज्ञापन

 
ज्ञात हो कि निर्मला देवी निवासी मवैया थाना शंकरगढ़ में 10 अक्तूबर को थाने में एक शिकायत पत्र देते हुए यह आरोप लगाया है कि वन दरोगा उदयभान सिंह ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं पुलिस महिला की शिकायत पर जांच पड़ताल कर रही थी और वन विभाग से उक्त वन दरोगा पर मामला दर्ज करने की स्वीकृति मिलने का इंतजार कर रही थी।

शुक्रवार को अचानक उक्त महिला विधायक बारा डा. अजय कुमार को लेकर थाने पहुंच गई। विधायक डा. अजय कुमार महिला को न्याय दिलाने के लिए थाने के बाहर बैठ गए। वहीं इस मामले में वन विभाग का कहना है कि उक्त महिला अवैध रूप से वन विभाग की जमीन में मकान बनाकर रह रही थी। वन दरोगा का कहना है कि उक्त महिला अवैध रूप से वन विभाग में घर बनाकर रह रही थी। वर्तमान में कुछ नया निर्माण भी करवाया जा रहा था। जिसका मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


उक्त महिला को मना किया जा रहा था, लेकिन उक्त महिला नहीं मानी और उल्टा आरोप लगाते हुए मारपीट की शिकायत कर दी। मौके पर उप जिला अधिकारी बारा सुभाषचंद्र यादव, क्षेत्राधिकारी बारा शंकरगढ़ थाने पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि वन विभाग के दरोगा ने मारपीट की है तो मामला दर्ज किया जाएगा। अगर थानाध्यक्ष शंकरगढ़ से इस मामले में दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ भी जांच कर कार्यवाही की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें