फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बिहार के मजदूर बोले क्वारंटीन सेंटर में नहीं मिल रहा भरपेट खाना

Wed, 29 Apr 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
प्रयागराज। नैनी के अलावा अब शहर के क्वारंटीन सेंटरों से भी लोगों की शिकायतें आने लगी हैं। केपी कम्युनिटी क्वारंटीन सेंटर में बिहार के मजदूरों ने उनकी जरूरत के मुताबिक खाना न मिलने की शिकायत की है। उनका कहना है कि जितना खाना मिल रहा है, उससे परिवार का पेट नहीं भर रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार को केपी कम्युनिटी एचएस गार्डेन सहित कई क्वारंटीन सेंटरों का जायजा लिया गया तो बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई। करेली स्थित एचएस गार्डेन में शंकरगढ़ के क्वारंटीन आईजे मिश्रा ने कहा कि सुबह चाय, नमकीन, बिस्किट, दोपहर में दाल-चावल या कभी-कभी कढ़ी और शाम को पूड़ी-सब्जी मिलती है। बताया कि यहां पानी और शौचालय की समस्या है। 


उधर, केपी कम्युनिटी सेंटर पर क्वारंटीन बिहार खगड़िया के राजन कुमार ने भरपेट खाना न मिलने की शिकायत की। कहा, खाना तो मिल रहा है लेकिन उससे पेट नहीं भर रहा है। करेली स्थित शालिमार गेस्टहाउस में परिवार के साथ क्वारंटीन शंकरगढ़ के ऋमि मिश्रा कहते हैं कि खाना समय से नहीं आता है। दोपहर का खाना ढाई बजे और शाम का खाना साढ़े नौ या 10 बजे आता है। लेकिन, उससे पेट नहीं भरता है। एक दिन सुबह चाय आई थी, उसके बाद चाय भी नहीं आई। दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनके लिए दूध का इंतजाम बड़ी मुश्किल से होता है। हालांकि, प्रशासनिक अफसरों का दावा है कि क्वारंटीन लोगों के लिए व्यवस्थित इंतजाम किया गया है, लेकिन हालात सामान्य से लचर नजर आ रहा है। 
विज्ञापन



उधरए हंडिया तहसील मुख्यालय पर सेंट थॉमस स्कूल में क्वारंटीन ग्राम छितौना निवासी साधू यादव ने कहा कि सेंटर पर सफाई नहीं है और भरपेट भोजन भी नहीं मिल पा रहा है। सोने के लिए मिला बिस्तर भी गंदा है। उसे सेनेटाइज भी नहीं कराया गया। स्कूल में पानी जमा है, जिससे बदबू आ रही है। 

घरे जाइदें साहब! अब त चौदह दिन होईगएन
प्रयागराज। केपी कम्युनिटी में 14 दिनों से क्वारंटीन बिहार के मजदूरों ने वहां तैनात लेखपाल से घर जाने देने की मांग की। कहा, साहब! बुधवार को क्वारंटीन हुए 14 दिन होईगवा, अब घरे जाईंदे। इस पर लेखपाल ने उन्हें बड़े अफसरों से शिकायत करने को कहा। बिहार के खगड़िया जिले के राजन कुमार और उनके साथियों ने बताया कि वह मंझनपुर में पल्लेदारी का काम करते हैं। लॉकडाउन होने के बाद वे घर के लिए पैदल ही चल दिए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बालसन चौराहे के पास रोक लिया और केपी कम्युनिटी में क्वारंटीन कर दिया है। बुधवार को अवधि पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें