फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रयागराज सभी वर्गों में चैंपियन

Sun, 12 Oct 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
अग्रसेन इंटरमीडिएट कॉलेज, लूकरगंज में 69 वीं खो खो मंडलीय प्रतियोगिता के विजेता ।अमर उजाला
विज्ञापन
अग्रसेन इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को आयोजित में 69वीं खो-खो मंडलीय प्रतियोगिता के सभी वर्गों में प्रयागराज चैंपियन बना। अंडर-14 बालिका वर्ग फाइनल में प्रयागराज ने कौशाम्बी को हराकर खिताब जीता। अंडर-14 बालक वर्ग फाइनल में प्रयागराज ने कौशाम्बी को 25-0 से मात दी। अंडर-17 के फाइनल में प्रयागराज ने कौशाम्बी को 21-1 से हराया। अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में प्रयागराज ने दो अंकों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। उद्धाटन झूलेलाल नगर के पूर्व पार्षद रोचक दरबारी ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आद्या प्रसाद मिश्र ने अध्यक्षता और शारीरिक शिक्षक अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन डॉ. अजय शंकर पांडे और शशि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रसून सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश पांडेय, बृजेश कुमार, अली अहमद, राम सूरत, हितेश द्विवेदी, अमिताभ उपाध्याय, ऋषिकेश, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें