फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रिकेट में चौधरी नौनिहाल और सेंट पीटर्स क्लब को मिली जीत

Sun, 12 Oct 2025 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शशि द्विवेदी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में परिचय प्राप्त करते सुनील दत्त कौटिल्य। स्वयं - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब और सेंट पीटर्स क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शशि द्विवेदी अंडर-14 बालिका व बालक क्रिकेट लीग में पूरे अंक प्राप्त किए। केपी कॉलेज मैदान पर शनिवार को चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 39 ओवर में 207 रन (आदर्श 53, राजवीर 39, रियांशु कुमार 4/34, यश 2/32) बनाकर कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब को 19.2 ओवर में 55 रन पर समेट दिया। अंपायरिंग अरुण कुमार व राजीव कुशवाहा की जबकि अंकित पांडेय स्कोरर रहे।
विज्ञापन

वहीं, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को 34.5 ओवर में 61 रन (दिव्यांश कुमार व उज्ज्वल 15-15, मोहम्मद इस्माइल 3/18, शिवम यादव 2/10) पर समेटकर सेंट पीटर्स क्लब ने 11.4 ओवर में एक विकेट पर 62 रन (अर्णव सिंह 29, आदित्य मिश्रा 14 नाबाद, विवेक 1/14) बना लिए। मैच में अंपायर अजय कुमार व हितेश श्रीवास्तव और मोहम्मद सैफ स्कोरर रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन केपी कॉलेज मैदान पर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक सुनील दत्त कौटिल्य ने किया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त संयोजक शिशिर मेहरोत्रा ने किया। इस मौके पर सोमेश्वर पांडेय, रजत यादव और प्रीतेश सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें