फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक विद्यालयों में अगले साल 32 छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी की सार्वजनिक अवकाश की तालिका
विज्ञापन

गर्मी और जाड़े में स्कूलों के खुलने एवं बंद होने का समय भी हुआ तय
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालयों एवं मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में वर्ष 2020 में कुल 32 सार्वजनिक अवकाश होंगे। हालांकि, कुल छुट्टियां 33 दिनों की होंगी, क्योंकि होली पर दो दिन की छुट्टी रहेगी। बेसिक शिक्षा परिषद के उप सचिव अनिल कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को बेसिक विद्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश की तालिका जारी कर दी गई एवं इससे संबंधित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 21 मई से 30 जून तक होंगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कक्षाएं चलेंगी और सुबह 10.30 से 11 बजे तक मध्यावकाश होगा, जबकि एक अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक कक्षाएं चलेंगी और मध्यावकाश दोपहर 12 से 12.30 बजे तक होगा। किसी भी दशा में स्थानीय मेलों आदि के लिए अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। 32 छुट्टियों के अलावा दो दिनों का अतिरिक्त अवकाश स्थानीय रूप से जिलाधिकारी की ओर से अनुमन्य किया जाएगा। जिलाधिकारी के अतिरिक्त कोई भी अधिकारी या स्थानीय अधिकारी अवकाश स्वीकृत करने के लिए अधिकृत नहीं होंगे। यह अवकाश दो दिनों से अधिक किसी भी स्थिति में नहीं बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मुस्लिम त्योहार चंद्र दर्शन के अनुसार एक दिन आगे या पीछे हो सकते हैं। समस्त राष्ट्रीय पर्वों जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन शिक्षक एवं छात्र विद्यालय में उपस्थित होकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप सचिव के अनुसार कई जनपदों से शिकायतें आ रही हैं कि रैलियों, समारोहों के बाद विद्यालय बंद कर दिया जाता है, जो अनियमित है। ऐसी दशा में संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विशेष कार्यक्रमों के कारण स्कूलों के समय में परिवर्तन नहीं होना चाहिए। विद्यालयों में समयसारिणी का पूरी तरह से पालन किया जाए।
रविवार पड़ने से बेमानी हुईं पांच छुट्टियां
इस बार पांच सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ेंगे। ऐसे में पांच छुट्टियां बेमानी हो जाएंगी। इनमें गणतंत्र दिवस, संत रविदास जयंती, मोहर्रम, दशहरा और गोवर्द्धन पूजा के सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं।
विज्ञापन

पांच छुट्टियों पर केवल शिक्षण कार्य स्थगित
पांच सार्वजनिक अवकाशों पर शिक्षण कार्य स्थगित रहेंगे, लेकिन स्कूल खुलेंगे। इनमें गणतंत्र दिवस, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, संत रविदास जयंती, स्वतंत्रता दिवस एवं महात्मा गांधी जयंती के सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। इन छुट्टियों पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सार्वजनिक अवकाश की तालिका इस प्रकार है
गुुरु गोविंद सिंह जयंती - दो जनवरी
मकर संक्रांति - 15 जनवरी
गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
बसंत पंचमी - 30 जनवरी
संतरविदास जयंती - नौ फरवरी
महाशिवरात्रि - 21 फरवरी
होलिका दहन/मो. हजरत अली का जन्म दिवस - नौ मार्च
होली - 10 एवं 11 मार्च
रामनवमी - दो अप्रैल
महावीर जयंती - छह अप्रैल
गुड फ्राइडे - 10 अप्रैल
डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मदिवस - 14 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा - सात मई
ईद उल फितर - 25 मई
ईद उल जुहा (बकरीद) - एक अगस्त
रक्षाबंधन - तीन अगस्त
जन्माष्टमी - 12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
मोहर्रम - 30 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती - दो अक्तूबर
चेहल्लुम - आठ अक्तूबर
दशहरा (महानवमी) - 24 अक्तूबर
दशहरा (विजयदशमी) - 25 अक्तूबर
ईद-ए-मिलाद/बारावफात - 30 अक्तूबर
महर्षि वाल्मीकी जयंती/सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव जयंती - 31 अक्तूबर
नरक चतुर्दशी - 13 नवंबर
दीपावली - 14 नवंबर
गोवर्द्धन पूजा - 15 नवंबर
भैया दूज/चित्रगुप्त जयंती - 16 नवंबर
छठ पूजा पर्व - 20 नवंबर
गुरुनानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा - 30 नवंबर
क्रिसमस डे - 25 दिसंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें