फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दोपहर एक बजे के बाद आई प्रयागराज, हमसफर भी छह घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की वजह से मंगलवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया । वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर एक बजे के बाद प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। नई दिल्ली से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस भी छह घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी दोपहर बाद ही प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों का लंबाई इंतजार करना पड़ा। तमाम यात्री रेलवे की नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम और 139 के माध्यम से ट्रेनों की लोकेशन लेते रहे। कोहरे ने सेमी हाई स्पीड ट्रेन बंदे भारत की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया। नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत पौने तीन घंटे देरी से 2.50 बजे जंक्शन आई। इसके अलावा पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, ब्रह्मपुर मेल ,नई दिल्ली -बनारस सुपरफास्ट, शिवगंगा एक्सप्रेस, बीकानेर प्रयागराज आदि ट्रेनें भी तीन से आठ घंटे तक विलंबित रही। इसी तरह मुंबई रूट की भी कई देरी से प्रयागराज पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें