भुक्तभोगी जौनपुर के सुजानगंज के रहने वाले हैं और जौनपुर स्थित इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 2015 में इस्लाम रहमानिया और राकेश पटेल निवासी जौनपुर ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर जमीन दिलाने के नाम पर उसे झांसा दिया।
जमीन के नाम पर देश भर में करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपी शाइन सिटी संचालकों पर सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज किया गया है। भुक्तभोगी जौनपुर निवासी शिक्षक राजमणि चौरसिया का आरोप है कि वाराणसी हाईवे पर जमीन दिलाने केपर नाम पर उनसे 12 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
भुक्तभोगी जौनपुर के सुजानगंज के रहने वाले हैं और जौनपुर स्थित इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 2015 में इस्लाम रहमानिया और राकेश पटेल निवासी जौनपुर ने प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर जमीन दिलाने के नाम पर उसे झांसा दिया। इसके बाद अटलांटिस मॉल स्थित शाइन सिटी केदफ्तर में ले जाकर तीन लाख नगद लिए और बाद में किश्तों में नौ लाख रुपये जमा कराए। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर एमडी राशिद नसीम, आसिफ नसीम, इस्लाम, राकेश पटेल, शिखा व नीरज पर केस दर्ज किया गया है।