पोल्ट्री फार्म की चेकिंग में जुटे पशुपालन अधिकारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन यादव ने बताया कि जिले के सभी पोल्ट्री फार्म को चिह्नित कर सघन निरीक्षण कराया जा रहा है। पोल्ट्री प्रोडक्ट्स जैसे अंडा, चूजे, पोल्ट्री फीड के मूवमेंट पर सघन निगरानी रखी जा रही है। किसी भी घटना से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी डॉ. पीके सिंह को बनाया गया है। कंट्रोल रूम के नंबर 0532-2548827 और 8181813444 हैं। नियमित रूप से पक्षियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बचाव के लिए अन्य विभागों के साथ समन्वय बैठक की जाएगी। समूह में कौओं के मरने की घटना पुरानी है। हाल में समूह में कौओं के मरने की कोई सूचना नहीं है।
बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग अलर्ट है। सभी जिलों में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट उपलब्ध हैं। आरआरटी का गठन कर मरे पक्षियों के सैंपल नियमित जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई मामला यहां नहीं मिला है। - के. रवींद्र नायक, प्रमुख सचिव, पशुपालन विभाग