फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बंदरिया बाग में हुई अखिलेश की सभा, समर्थक चढ़े टेंट और पेड़ पर, उतारने में पुलिस को छूटे पसीने

Thu, 14 Nov 2024 02:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के रुदापुर में आयोजित सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में जमकर हंगामा  हो गया। यहां पर अखिलेश के सभा स्थल पर पहुंचते ही तमाम युवा बेकाबू हो गए। कोई पेड़ पर तो कोई टेंट पर चढ़ गए।
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़े युवाओं को उतारने में छूटे पसीने। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के रुदापुर में आयोजित सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में जमकर हंगामा  हो गया। यहां पर अखिलेश के सभा स्थल पर पहुंचते ही तमाम युवा बेकाबू हो गए। कोई पेड़ पर तो कोई टेंट पर चढ़ गए। इन्हें उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अखिलेश के सामने ही समर्थक हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन

टेंट के ऊपर चढ़कर बैठा युवक। - फोटो : अमर उजाला।
सभा में टेंट पर चढ़कर बैठे युवक

अखिलेश की सभा में बड़ी संख्या में युवक टेंट पर चढ़कर बैठ गए। उनको उतारने के लिए लोग नीचे से चिल्लाते रहे। कुछ सपा नेताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक टेंट के ऊपर ही बैठे रहे। 
 
विज्ञापन

पेड़ पर चढ़े युवक को उतारने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
पेड़ पर चढ़कर बैठे युवकों को उतारने का प्रयास करती पुलिस। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें