फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इंटरनेशनल उड़ान के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट भेजेगा प्रस्ताव, महाकुंभ के मद्देनजर की जा रही तैयारी

Thu, 22 Feb 2024 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का प्रयास बीते दो वर्ष से किया जा रहा है, लेकिन यहां इंटरनेशनल उड़ान के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। महाकुंभ के मद्देनजर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ान शुरू करने का प्रयास एक बार फिर से किया जाएगा। महाकुंभ के दौरान यहां काफी संख्या में विदेशी सैलानी आ सकते हैं। इसे देखते हुए यहां से इंटरनेशनल उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव उड्डयन मंत्रालय और नागर विमानन निदेशालय को भेजा जाएगा।

दरअसल प्रयागराज एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने का प्रयास बीते दो वर्ष से किया जा रहा है, लेकिन यहां इंटरनेशनल उड़ान के लिए तमाम सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। महाकुंभ के मद्देनजर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां तमाम सुविधाएं विकसित की जा रही है। एयरपोर्ट में यात्री क्षमता भी इसी वर्ष बढ़ जाएगी। इसी को देखते एयरपोर्ट सलाहकार समिति के अध्यक्ष व सांसद केशरी देवी पटेल के निर्देश पर एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां से इंटरनेशनल उड़ान शुरू किए जाने का प्रस्ताव भेजने की तैयारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें