फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : मुंबई के लिए तीसरी फ्लाइट, 372 यात्रियों का आवागमन

Thu, 15 May 2025 11:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज से मुंबई के लिए तीसरी उड़ान बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन इस विमान से 372 विमानों का आवागमन हुआ। अकासा एयर ने दोनों ओर से समय पर उड़ान संचालित की। प्रयागराज से मुंबई के लिए अकासा ने दूसरी उड़ान शुरू की है।
विज्ञापन
फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से मुंबई के लिए तीसरी उड़ान बुधवार से शुरू हुई। पहले दिन इस विमान से 372 विमानों का आवागमन हुआ। अकासा एयर ने दोनों ओर से समय पर उड़ान संचालित की। प्रयागराज से मुंबई के लिए अकासा ने दूसरी उड़ान शुरू की है। अकासा एयर की उड़ान संख्या क्यूपी 1382 मुंबई से दोपहर 12:50 बजे उड़ी, जो 3:10 बजे लैंड हुई। इस फ्लाइट से 187 यात्री मुंबई से प्रयागराज तक आए। 35 मिनट के बाद उड़ान संख्या क्यूपी 1383 ने दोपहर 3.45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन


यहां से 185 यात्री मुंबई गए। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा, मुंबई के लिए अकासा की इस उड़ान का बेहतर रिस्पांस रहा। पहले दिन ही इस उड़ान से 372 यात्रियों का आवागमन हो गया।
एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि प्रयागराज से कई अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ान शुरू हो।

बता दें कि प्रयागराज से मुंबई के लिए अब तीन सीधी उड़ान हो गई है। यहां से पहले भी अकासा की एक सीधी उड़ान मुंबई के लिए थी। इसके अलावा विमानन कंपनी इंडिगो भी मुंबई के लिए उड़ान संचालित कर रही है। दूसरी ओर बुधवार को एयरपोर्ट में 12 विमानों का आवागमन हुआ। यहां 940 यात्रियों का आगमन एवं 905 की रवानगी हुई। इस दौरान इंडिगो के छह, अकासा के चार एवं एलाइंस एयर के दो विमानों की आवाजाही हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें