इसी क्रम में ऑफ सीजन कहे जाने वो जुलाई से सितंबर के बीच प्रयागराज एयरपोर्ट का प्रत्येक माह 50 हजार से ज्यादा यात्री मिले। इस हिसाब से यहां बीते तीन माह में 1.60 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। इसी तरह पिछले वर्ष जुलाई से सितंबर की अवधि में 1.20 लाख, वर्ष 2021 में 97143, वर्ष 2020 में 88596 एवं वर्ष 2019 में इस दौरान 1.04 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ।
एयरपोर्ट सलाहकार समिति की अध्यक्ष एवं सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि हवाई यात्रा के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसी वजह से आने वाले दिनों में प्रयागराज से गुवाहाटी, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट का प्रस्ताव है।
प्रयागराज एयरपोर्ट में हवाई यातायात की स्थिति
माह और वर्ष- यात्रियों की संख्या- विमान की संख्या
सितंबर 19 - 33074 - 404
सितंबर 20 - 32061 - 362
सितंबर 21 - 33809 - 560
सितंबर 22 - 38350 - 628
सितंबर 23 - 55465 - 618