फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : प्रयागराज से दून के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने की तैयारी, डीजीसीए को भेजा गया प्रस्ताव

Sun, 27 Apr 2025 12:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अगले माह से देहरादून के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है। सरकारी विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसका प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
एयरलाइन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले माह से देहरादून के लिए विमान सेवा शुरू हो सकती है। सरकारी विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। महाकुंभ के बाद प्रयागराज से कोलकाता, पुणे, इंदौर, जयपुर, देहरादून, अहमदाबाद, चंडीगढ़, गुवाहाटी और लखनऊ आदि शहरों की सीधी उड़ान बंद कर दी गई। इससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों लोकसभा में भी यह मुद्दा उठा। इस बीच एयरपोर्ट प्रशासन ने भी बैठक कर विमानन कंपनियों से आग्रह किया कि जिन शहरों की उड़ान बंद हुई है, उसको एक बार फिर से शुरू किया जाए। फिलहाल एलाइंस एयर ने देहरादून के लिए सीधी उड़ान के लिए दिलचस्पी दिखाई है।

यहां से इंडिगो द्वारा भी देहरादून के लिए लंबे समय तक विमान चलाया जाता रहा है। अब एलाइंस एयर ने देहरादून केे लिए सीधी उड़ान का प्रस्ताव दिया है। एयरपोर्ट निदेशक मुकेश उपाध्याय का कहना है कि तमाम विमानन कंपनियों से फ्लाइट शुरू करने की बात की जा रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कुछ शहरों के लिए प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। इसमें देहरादून भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें