फिर यहां से वहीं विमान बिलासपुर और वापस प्रयागराज आने के बाद दिल्ली रवाना हो जाता था। यह सेवा सप्ताह में चार दिन उपलब्ध थी। अब उसी स्लॉट पर यह विमान एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इसके अलावा सात जून से ही एलाइंस एयर की प्रयागराज-दिल्ली सेवा भी पांच की बजाए सात दिन शुरू हो रही है। अभी यह विमान मंगलवार और रविवार को संचालित नहीं होता है। एलाइंस एयर से जुड़े प्रतिनिधियों को भी उम्मीद है कि यह बिलासपुर सेवा सात जून से शुरू हो सकती है।
यह रहेगी संभावित समय सारिणी
दिल्ली-प्रयागराज, सुबह 7.50-9.35 बजे
प्रयागराज-बिलासुपर, सुबह 10.00- 11.20 बजे
बिलासपुर-प्रयागराज, शाम 4.25-5.45 बजे
प्रयागराज-दिल्ली, शाम 6.10- 7.55 बजे
बिलासपुर के लिए पुन: उड़ान के संचालन के लिए स्लॉट मांगा गया है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से स्लॉट की स्वीकृति है। वायु सेना से अनुमति के बाद दोबारा संचालन शुरू हो सकता है। - राजेश कुमार, निदेशक, प्रयागराज एयरपोर्ट