फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता और बंगलूरू से नहीं आई इंडिगो की फ्लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरा न होने से सुबह नौ बजे बाद ही एयरपोर्ट में शुरू हो गया विमानों का आवागमन
विज्ञापन

प्रयागराज। एक रोज पहले खराब मौसम की वजह से प्रयागराज से बंगलूरू और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट के निरस्त होने की वजह से रविवार को इन दोनों शहरों से यहां आने वाली फ्लाइट नहीं आई। दोनों ही शहरों से फ्लाइट न आने की वजह से प्रयागराज आने वाले मुसाफिरों को दिक्कत हुई। इस बीच सुबह कोहरा छंट जाने की वजह से प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुबह नौ बजे से ही विमानों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को निरस्त होने की वजह कोलकाता और बंगलूरू जाने वाला विमान प्रयागराज एयरपोर्ट में ही खड़ा था। इस वजह से सुबह सबसे पहले प्रयागराज-रायपुर फ्लाइट को 9.35 बजे रवाना किया। बाद में ही फ्लाइट दिन में 1.35 बजे रायपुर से यहां आ गई। यही फ्लाइट दिन में 2.15 बजे कोलकाता भेजी गई। इसमें कुछ यात्री शनिवार वाले भी रहे जो फ्लाइट निरस्त होने की वजह से नहीं जा सके थे। प्रयागराज-बंगलूरू फ्लाइट भी अपने निर्धारित समय शाम 4.10 बजे यहां से उड़ी। उधर प्रयागराज से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रविवार को समय से चली। दिल्ली से आने वाली भी इंडिगो की फ्लाइट भी 12.20 बजे यहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें