प्रयागराज एयरपोर्ट से आने वाले दिनों में हवाई सेवाओं का दायरा और बढ़ सकता है। एयरपोर्ट पर संपन्न हुए यात्री सेवा अभियान के दौरान सामने आए फीडबैक में यात्रियों और व्यापारियों ने दिल्ली के लिए शाम के समय एक और नई विमान सेवा शुरू करने तथा पुणे के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध कराने की मांग की है।

विज्ञापन
यात्री सेवा के समापन अवसर पर एयरपोर्ट निदेशक गणेश यादव ने बताया कि यात्रियों की इस महत्वपूर्ण मांग को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट बनाकर दिल्ली भेज दी गई है। विमान सेवाओं के इस संभावित विस्तार को धरातल पर उतारने के लिए रात में विमानों की लैंडिंग (नाइट लैंडिंग) की सुविधा बेहद अहम मानी जा रही है।
एयरपोर्ट प्रशासन इस दिशा में जिला प्रशासन और वायु सेना के लगातार संपर्क में है। हाल ही में एयरपोर्ट प्रशासन, जिलाधिकारी और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक में भी नाइट लैंडिंग के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने से एयरपोर्ट पर विमानों के संचालन का समय काफी बढ़ जाएगा, जिससे भविष्य में देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नई उड़ानें शुरू किए जाने की राह आसान होगी।