विस्तारीकरण के बाद तमाम सुविधाओं में होगा इजाफा
प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां एक्सरे मशीन की संख्या दो की जगह 11 हो जाएगी। यहां एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। साथ ही चेक इन काउंटरों की संख्या भी 11 से बढ़कर 42 हो जाएगी। टर्मिनल भवन के सामने पांच लेन की सड़क का आठ लेन का कर दिया जाएगा। वहीं वाहन पार्किंग की बात करें तो इसकी क्षमता 200 कार की जगह 450 कार की हो जाएगी। साथ ही यहां चार बसें भी खड़ी हो सकेंगी। एयरपोर्ट निदेशक फर्रुख अहसन का कहना है कि अक्तूबर 24 तक वर्तमान बिल्डिंग में किए जाने वाले कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।