फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: गोली लगने से एयरफोर्स विंग कमांडर की मौत, आत्महत्या की आशंका, परिवार में कोहराम

Tue, 26 Feb 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एयरफोर्स विंग कमांडर की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन बम्हरौली में रहने वाले विंग कमांडर की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। उनकी खून से लथपथ लाश बरामदे में चारपाई पर पड़ी मिली। पास में ही दोनाली बंदूक भी पड़ी थी। पुलिस आत्महत्या की भी आशंका जता रही है। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, विंग कमांडर अरविंद सिन्हा (40) पुत्र अशोक कुमार सिन्हा मूल रूप से राजेंद्रनगर, पटना के रहने वाले थे। वह बम्हरौली एयरफोर्स स्टेशन में करीब साल भर पहले तैनात हुए थे। यहां वह पत्नी पूजा व दो बच्चों अक्षय व अर्जुन के साथ रहते थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब पत्नी सो रही थीं जबकि बच्चे अपने कमरे में थे। इसी दौरान अचानक बरामदे में संदिग्ध हालात में गोली लगने से अरविंद की मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तो उनकी खून से लथपथ लाश चारपाई पर पड़ी मिली।

पास में ही उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी। गोली गर्दन के निचले हिस्से पर लगी थी। पति की लाश देखकर पूजा व उनके बच्चे बिलखने लगे। जानकारी पर एयरफोर्स के अफसर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो इस बात की भी आशंका है कि विंग कमांडर ने आत्महत्या की हो। हालांकि, फिलहाल ऐसी कोई वजह सामने नहीं आई है। न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


संगीत के थे शौकीन, साथी स्तब्ध
विंग कमांडर अरविंद संगीत के बेहद शौकीन थे। उन्हें आर्केस्ट्रा ड्रम बजाने में भी महारत हासिल थी। सभी उनके व्यवहार के भी कायल थे। घटना से एयरफोर्स अफसर व विंग कमांडर के साथी भी स्तब्ध रहे। रिश्तेदार निखिल ने बताया कि उनकी एक बहन है। सूचना पर घरवाले भी शहर के लिए चल दिए हैं। उधर, पत्नी व बच्चे गहरे सदमे में दिखे। बड़ा बेटा अक्षय अभी 10वीं में पढ़ रहा है जबकि छोटा अर्जुन 7वीं कक्षा में है।  

हादसे के तो नहीं हुए शिकार?
मौके के हालात देखने के बाद इस बात की भी आशंका है कि विंग कमांडर हादसे का शिकार हो गए हों। दरअसल, जिस बंदूक से चली गोली लगने से उनकी मौत हो गई, उससे पहले भी एक फायर हुआ था। उनके शव के पास ही एक खोखा भी पड़ा मिला है। जबकि कारतूस का एक खोखा बंदूक की नाल में फंसा मिला है। जानकारों की मानें तो हो सकता है कि अफसर को बंदूक में दूसरी गोली होने की जानकारी न रही हो। ऐसे में एक फायर के बाद वह सफाई करने लगे हों और गोली चलने से उनकी जान चली गई हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें