फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः युवक की हत्या के बाद लाश फेंककर भागे बदमाश

Tue, 21 May 2019 01:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सोरांव में लगातार हत्या की वारदातों से सनसनी है। रविवार रात एक और युवक की हत्या कर बदमाश शव फेंककर भाग निकले। गले में मिले निशान को देखकर माना जा रहा है कि गला घोंटकर उसे मारा गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर एक हफ्ते पहले मारे गए चुनावकर्मी आशीष तिवारी की हत्या के मामले में अब तक हत्यारों का सुराग नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में हंडिया-कोखराज बाईपास के किनारे पर काजियानी गांव के सामने सोमवार सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। खबर पर सनसनी फैल गई। प्रतयक्षदिर्शयों ने बताया कि मृतक के गले पर चोट के निशान थे जिससे साफ था कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। उसकी नाक से खून भी निकला था। सूचना पर सोरांव पुलिस पहुंची। काफी देर तक शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन कोई उसके बारे में कुछ बता नहीं सका। वह नीली शर्ट व जींस पहने हुआ था। पैर में मोजे थे लेकिन उसका जूता गायब था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया। सोरांव इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें