फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: साथ में शराब पीने के बाद दोस्त ने की युवक की हत्या, चेहरे पर फावड़े से किया वार

Fri, 24 Dec 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
murder - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
मुट्ठीगंज के गऊघाट मुहल्ले में बुधवार की रात साथ में शराब पीने के बाद वैभव द्विवेदी ने अपने दोस्त सनोज शर्मा की हत्या कर दी। नशे में धुत होने के बाद दोनों किसी बात पर भिड़ गए थे। इसके बाद वैभव ने मिट्टी उठाने वाले फावड़े से सनोज को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के साथ शराब पीने वाले एक और दोस्त को भी हिरासत में लिया गया है। वैभव और सनोज के बीच इससे पहले कोई विवाद नहीं था। 
विज्ञापन



अतरसुइया थाना क्षेत्र के चाचर नाला इलाके का रहने वाला सनोज कुमार शर्मा (42) इलेक्ट्रिशियन था। बुधवार को वह अपने गऊघाट में रहने वाले अपने दोस्त वैभव उर्फ नानू द्विवेदी के घर गया था। नानू छत पर कबूतर पालने वाला जाल का बड़ा पिंजड़ा बनवा रहा था। अतरसुइया का रहने वाला दोस्त मोनू भी आ गया था। तीनों काफी देर तक जाल को बांधते रहे। इसके बाद नानू ने शराब मंगवाई। तीनों काम करने के साथ ही शराब पीने लगे।


शाम हुई तो तीनों घर के बगल बने कमरे में चले गए। वहां भी खूब शराब पी। इसके बाद फिर तीनों कोठापार्चा में कहीं गए और देर रात तक वहां भी शराब पी। नशे में धुत होने के बाद फिर नानू के घर पहुंचे। आधी रात घर पर ही नानू और सनोज में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद नानू ने फावड़े से सनोज के सिर पर वार कर दिया। ज्यादा खून बहने से सनोज की मौके पर ही मौत हो गई। नानू के घर वाले भी हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन



उसके पिता ने थाने में फोन कर जानकारी दी। एसओ एके मौर्या फोर्स के साथ पहुंच गए। तड़के करीब चार बजे सनोज के घर में सूचना दी गई। आरोपी नानू द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को होश में आने के बाद नानू ने बताया कि वह नशे में इतना धुत था कि कुछ याद ही नहीं कि किस बात पर झगड़ा हो गया था।


उसने बताया कि सनोज उसका बहुत अच्छा दोस्त था। दोनों तकरीबन रोज एक दूसरे से मिलते जुलते थे। दिन में दूसरे आरोपी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि नानू की शादी नहीं हुई है। वह कोई काम भी नहीं करता था। 
 

सनोज कुमार के बेटे की तहरीर पर वैभव उर्फ नानू द्विवेदी और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गुनाह कुबूल कर लिया कि शराब के नशे में मनोज को मार दिया। दिनेश सिंह, एसपी सिटी, प्रयागराज। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें