फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aerocity Prayagraj : मिट्टी की जांच से तय होगा, नई टाउनशिप में कहां क्या बनेगा, स्वॉयल टेस्टिंग का कार्य शुरू

Wed, 22 Jul 2026 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी के लिए स्वॉयल टेस्टिंग का काम शुरू करा दिया गया है। मिट्टी की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगा कि नई टाउनशिप में कहां क्या बनेगा।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरोसिटी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी के लिए स्वॉयल टेस्टिंग का काम शुरू करा दिया गया है। मिट्टी की जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय होगा कि नई टाउनशिप में कहां क्या बनेगा। शुरुआत 100 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण कार्य से होगी। मिट्टी की जांच की प्रक्रिया एक माह में पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद तय होगा कि बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग, प्लॉट, सड़क, नाली, पेयजल व सीवर पाइप लाइन, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल, बिजली उपकेंद्र आदि के निर्माण के लिए कौन सा स्थान ज्यादा मुफीद रहेगा।

विज्ञापन


नई टाउनशिप में न्यायखंड भी बनाया जाना है, जहां अधिवक्ताओं को आवास दिए जाएंगे। इसके अलावा इब्डल्यूएस, एलआईजी व एमआईजी आवास के लिए प्लॉट होंगे। बहुमंजिला ग्रुप हाउसिंग भी बनाई जाएगी। इनमें से कौन सा निर्माण कहां कराया जाना है, यह मिट्टी की जांच पर निर्भर करेगा, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। स्वॉयल टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होते ही प्रयागराज विकास प्राधिकरण निर्माण कार्य शुरू करा देगा।

एयरोसिटी के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण को प्रदेश सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसकी शुरुआत 100 हेक्टेयर जमीन से होनी है और पहले चरण में इसे 300 हेक्टेयर तक विस्तारित किया जाना है। इसके बाद से 500 हेक्टेयर तक विस्तारित किया जा सकता है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि मिट्टी की जांच की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें