फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शादी की जिद पर अड़ी युवती टावर पर चढ़ी, कई घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Thu, 01 Jan 2026 08:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मऊआइमा इलाके के एक गांव में नए साल पर अजीबो गरीब ड्रामा देखने को मिला। एक प्रेमिका प्रेमी से शादी के जिद पर अड गयी और बिजली के टावर पर चढ कर शादी की जिद करने लगी।
विज्ञापन
मऊआइमा में टॉवर पर चढ़ी युवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊआइमा इलाके के एक गांव में नए साल पर अजीबो गरीब ड्रामा देखने को मिला। एक प्रेमिका प्रेमी से शादी के जिद पर अड गयी और बिजली के टावर पर चढ कर शादी की जिद करने लगी। शादी न होने पर टावर से खूद कर जान देने की धमकी देने लगी। युवती के इस ड्रामे की सूचना पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंच कर समझा बुझाकर टावर से नीचे उतरवाकर पुलिस बूथ पर ले गयी। जहां घंटों दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामला हल करने को कहे।

मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को सुबह अजीब तमाशा देखने को मिला।एक युवती गांव में लगे बिजली के टावर पर चढ गई।और वह अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई।यह नजारा देखने वालों का जमावड़ा लग गया। बताया गया है कि ग्रामीणों ने बहुत समझाया परन्तु युवती टावर से नीचे नहीं उतर रही थी। युवती कह रही थी वह गांव के एक लडके जिससे उसका कई वर्षों से प्यार चल रहा है।

विज्ञापन


उसी से शादी करायी जाए।और शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। शादी न होने पर वह कूद कर जान देने की धमकी दे रही थी।सूचना पर मऊआइमा के कल्याणपुर बूथ की पुलिस मौके पर पहुंच कर घंटों मशक्कत के बाद समझा बुझाकर कर युवती को बिजली के टावर से नीचे उतारवाया। बताया गया है कि प्रेमिका और प्रेमी के परिजनों को पुलिस बुलाकर पुलिस बूथ पर ले गयी। जहां घंटों मान मनौव्वल का दौर चला । चूंकि दोनों की बिरादरी अलग होने से शादी कराने में दोनों परिजन हिचकिचा रहे थे। बाद में आपसी सहमती बना कर शादी करने की बात कहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि दोनों बालिग हैं। दोनों पक्षों ने सहमति बनाने की बात कह कर अपने अपने घरों को चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें