शोभित पटेल और रिंकू पटेल। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
यमुनापार इलाके में घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी कांटी गांव में तेज रफ्तार एंबुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्रों की मौत हो गई। एक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे ने एसआरएन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर इलाके के लोगों में खासा गुस्सा देखा गया। दोनों छात्र स्कूल से लौट रहे थे कि एंबुलेंस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मृतक छात्रों की पहचान शोभित पटेल और रिंकू पटेल के रूप में की गई।