माघ मेला सेक्टर छह में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
माघ मेला सेक्टर छह में किशोरी शिविर में आग लग गई। इसमें जलकर दो टेंट राख हो गए हैं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तेज धुआं उठने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई।