सोशल मीडिया के माध्यम से मिली परिजनों को घटना की जानकारी
रोहित के पिता ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली। किसी ने घायल अवस्था में पड़े उनके बेटे की तस्वीर पोस्ट कर दी थी। तस्वीर देखते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत परिवार के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां उन्हें बेटे की टूटी बाइक और बिखरा हुआ सामान मिला। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि रोहित अब इस दुनिया में नहीं रहा। अस्पताल परिसर में बेटे के शव को देखकर पिता रवि प्रकाश बेसुध हो गए। परिवार के आंसू थम नहीं रहे थे। हादसे के बाद से मोहल्ले में भी मातम पसरा है।