प्रयागराज। करेली के पहलवान तिराहे के पास बृहस्पतिवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई और उसके दोस्त को गंभीर चोटें आईं। गौसनगर के रहने वाले मोहम्मद कामिल (30) बृहस्पतिवार को अपने दोस्त सोनू सिद्दीकी (28) के साथ बाइक से करेली के पहलवान तिराहा की ओर जा रहे थे। पहलवान तिराहे के पास ही उनकी बाइक को सफेद रंग की इको स्पोर्ट्स कार ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से कामिल की मौके पर मौत हो गई। सोनू सिद्दीकी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कामिल की पत्नी नगमा बेगम ने कार नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। संवाद