प्रयागराज। दस साल से कुर्सी पर जमे स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारियों का बृहस्पतिवार को स्थानांतरण कर दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडेय ने बताया कि एसीएमओ डॉ. सत्येन राय को वाराणसी में वरिष्ठ परामर्शदाता, एसीएमओ डॉ. अशोक चौरसिया को आजमगढ़ एसीएमओ और सीएमओ कार्यालय में ही आर्थोपेडिक कंसल्टेंट के तौर पर तैनात डॉ. सीएल वर्मा को मिर्जापुर का मुख्य चिकित्साधिकारी बनाया गया है। दूसरी ओर अयोध्या के सीएमओ डॉ. अजय राजा को एडी ऑफिस प्रयागराज में मंडल सर्विलांस अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। संवाद