फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Accident : बेकाबू कार ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत

Mon, 29 Dec 2025 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव के शिवगढ़ इलाके में रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को एक बेकाबू बलेनो कार ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव के शिवगढ़ इलाके में रविवार की दोपहर बाइक सवार दो युवकों को एक बेकाबू बलेनो कार ने कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भाग रहे कार और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नागपुर के पदमावाली नगर उपलवाड़ी निवासी रमेश साहू (49) पुत्र बृजलाल का पैतृक गांव सोरांव में शिवगढ़ इलाके के हरदुआ तेजपुर में है। बीते दिनों उनकी भाभी शांती देवी का स्वर्गवास हो गया था। 26 दिसंबर को गांव में आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए वह बेटे सौरभ साहू के साथ गांव में आया था। 28 दिसंबर की दोपहर वह अपने साथ राम बरन सरोज के साथ बाइक से किसी काम को लेकर शिवगढ़ चौराहा जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उतरही गांव के पास पीछे से आ रही बेकाबू बलेनो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक चला रहे रमेश साहू के सिर में गंभीर चोटें आ गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे राम बरन सरोज को गंभीर चोटे आई। हादसे के बाद भाग रहे कार और उसके चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

 

सडकि किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव

सराय इनायत थाना क्षेत्र के महरौला रोड पर सोमवार की सुबह एक अज्ञात महिला का सड़क किनारे क्षत विक्षत शव मिला है। सूचना पर पहुंची सराय इनायत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि काफी दिन पुराने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें