वोट की ताकत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। इसका शत -प्रतिशत इस्तेमाल जरूरी है। यह अपील शनिवार को जार्जटाउन स्थित संगम अपार्टमेंट में की गई। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में मतदान के महत्व को उकेरा। महिलाओं ने तरह-तरह गेम्स और सज्जा प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मुहिम को गति दी। अमर उजाला अपराजिता व चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया गया।
अपार्टमेंट परिसर में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता में मतदान पर आधारित पेंटिंग बनाई। इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंह, शगुन पांडेय, आर्यवीर सिंह, अक्षत देव सिंह, अवंतिका तिवारी, आशी समेत 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया।
श्वेता सिंह, नीतू सिंह अका पाठक समेत कई गृहणियों और कामकाजी महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में भागीदारी की। इस मौके पर सोसाइटी के अनिल सिंह ने अपार्टमेंट के लोगों से बढ़चढ़कर मतदान की अपील की। डॉ. इंदु सिंह के अलावा डॉ. कौशल, अपर्णा, वंदना श्रीवास्तव ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। स्विप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने मतदान के महत्व को साझा किया। इस मौके पर अपराजिता के तहत शत-प्रतिशत मदतान करने व नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की साझा मतदाता जागरूकता मुहिम रविवार को सिविल लाइंस के ग्रैंड पुष्प अपार्टमेंट में शाम सात बजे शुरू होगी। इसमें चित्रकला व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।