फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आप पार्टी ने चूल्हे पर खाना बनाकर गैस की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन, कहा- पूरे देश में हाहाकार

Sat, 14 Mar 2026 05:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने गैस की कालाबाजारी के विरोध में किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस सिलेंडर की बेहद किल्लत के चलते आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। सिविल लाइंस पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन पर प्रदर्शन आप कार्यकर्ताओं ने किया राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज देश की आम जनता न केवल महंगाई और आर्थिक संकट से जूझ रही है, बल्कि गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत के चलते एक बार फिर लाइनों में लगने को मजबूर हो गई। जिसका सबसे बड़ा बोझ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपया तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 120 रुपये की वृद्धि ने आम जनता और छोटे व्यापारियों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े लाखों छोटे कारोबारियों के सामने आज गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। देश के कई हिस्सों से होटल और छोटे व्यवसायों के बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं, जो सरकार की नीतियों की विफलता को उजागर करती हैं।

देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है, जिसका बड़ा हिस्सा स्ट्रेट ऑफ हार्मुज़ के रास्ते भारत पहुंचता है। अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि अमेरिका के दबाव में रूस से सस्ता तेल खरीदने में कमी करने के कारण देश को लगभग 8 लाख करोड़ रुपये का वार्षिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा असर देश की जनता पर महंगाई के रूप में पड़ रहा है। इस मौके पर सौरव पटेल अंजनी कुमार मिश्रा, पल्लवी मालवीया, अमन कुमार, नीतू कनौजिया, मनीष द्विवेदी, रेणुका राय, कण प्रताप पांडेय, आजमा प्रवीण, मित्रा कैथवास, जाहिद हीरो, बसंत लाल बागी, गोलू सोनकर, अरुण कुशवाहा, मोहम्मद अजमल, हरेंद्र प्रताप ठाकुर, अर्पित साहू, धर्मेद्र द्विवेदी, कमल किशोर मिश्रा, गणेश चौरसिया, राजेश यादव, मोहम्मद जैद, अवधेश मौर्या, राम आशीष यादव, आरती पाल, विपिन, रमेश, राम किशन आदि साथी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें