फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गेहूं की मंड़ाई करते समय थ्रेसर के में फंस गया युवक, मौके पर दर्दनाक मौत

Tue, 07 Apr 2026 05:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाईपुर (प्रयागराज)

सार

गेहूं की मड़ाई कर रहे मजदूर का हाथ अचानक थ्रेसर में फंस गया। प्रेशर से वह अंदर चला गया। चलते थ्रेसर में मजदूर के टुकड़े हो गए। इस दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। मालिक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा उर्फ उर्फ दाराशिकोहा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मंड़ाई के दौरान सुमित कुमार गौतम (22) पुत्र राजकुमार, हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं की मड़ाई कर रहे मजदूर का हाथ अचानक थ्रेसर में फंस गया। प्रेशर से वह अंदर चला गया। चलते थ्रेसर में मजदूर के टुकड़े हो गए। इस दुखद घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। मालिक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन

 

 बहरिया थाना क्षेत्र के मिझुरा उर्फ उर्फ दाराशिकोहा गांव में मंगलवार दोपहर गेहूं की मंड़ाई के दौरान सुमित कुमार गौतम (22) पुत्र राजकुमार, हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि वह बोरी में गेहूं की बाल थ्रेसर में डाल रहा था, तभी उसका हाथ फंस गया और युवक थ्रेसर के अंदर चला गया, जिससे उसकी शरीर सर चकनाचूर हो गया मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव में खबर पहुंची तो हजारों लोग खेत में जमा हो गए। पुलिस ने मौके टर पहुंचर शव के टुकड़े जमा किए। मृतक के पिता राजकुमार राजमिस्त्री का काम करते हैं। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं; बड़ा बेटा वैभव दिल्ली में नौकरी करता है, जबकि मृतक घर पर ही काम करता था। सबसे छोटी बेटी भी घर पर ही है।

विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक रोहित कुमार यादव अपने खेत में गेहूं की मंड़ाई कर रहे था। अचानक यह घटना होने पर वह भी डरकर मौके से फरार हो गया। बहरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहरिया थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के परिजनों की तरफ से यदि तहरीर मिलती है, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें