फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: सूरत स्पेशल ट्रेन में मेजा की एक महिला ने बच्ची को दिया जन्म

Tue, 12 May 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
रविवार की तरह सोमवार को भी सूरत से प्रयागराज आ रही स्पेशल ट्रेन में एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का जन्म नैनी स्टेशन के पास हुआ। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर रेलवे चिकित्सकों ने महिला की जांच की। बाद में महिला को रेलवे की एंबुलेंस द्वारा डफरिन अस्पताल भेजा गया। इसके पूर्व रविवार को भी एक महिला ने बालक को जन्म ट्रेन में ही जन्म दिया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेजा के दहिया निवासी आशीष मित्र अपनी पत्नी सोनी मिश्र के साथ सूरत स्पेशल से प्रयागराज आ रहे थे। सतना से चलने के बाद ही सोनी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। नैनी स्टेशन के पास महिला ने ट्रेन में एक बच्ची का जन्म दिया। दिन में ट्रेन 3.35 बजे प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची तो वहां रेलवे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला की जांच की।

जांच के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ पाए गए। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि महिला कोच संख्या डब्ल्यूआर 201466 में सवार थी। यहां डा. शालिनी सिंह ने उसे अटेंड दिया। जांच के बाद महिला को रेलवे की एंबुलेंस द्वारा डफरिन अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें