कोरोना वायरस ने अब कौशाम्बी में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिले में 24 घंटे के भीतर 22 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सात सिराथू तहसील के दो गांवों के रहने वाले हैं। संक्रमितों में आठ कामगार मुंबई व एक दिल्ली से आया है। पूरे दोआबा में अब संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।
प्रवासियों की भीड़ के साथ ही कौशाम्बी में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार की रात सिराथू तहसील के एक गांव के तीन व दूसरे गांव के एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तीनों संक्रमित मुंबई से तो चौथा संक्रमित दिल्ली से आया था। इसी तरह सोमवार को आई रिपोर्ट में एक गांव के चार, जबकि दूसरे गांव के एक युवक में संक्रमण की पुष्टि हुई। दोनों गांवों के पांचों लोग मुंबई से आए थे।
इन्हें क्वारंटीन सेंटर पर रखकर स्वाब सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर रविवार को मिले चार संक्रमितों को इलाज के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया गया है, जबकि सोमवार को मिले पांच संक्रमितों को मंझनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने कोविड-एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के गांवों को सील कराने के सथ की संपर्कियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रभावित गांवों में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।