कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाती एम्बुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
नैनी के क्वारंटीन सेंटर में मिले एक कोरोना पॉजिटिव अधेड़ पुरोहित को तो स्पेशल एम्बुलेंस से को लेवल वन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उस कमरे में ठहरे बाकि आठ अन्य लोगों को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम, धूमनगंज भेजा जा रहा।
इन आठ के अलावा वाराणसी में पॉजिटिव मिले नैनी के प्रयागपुरम कॉलोनी निवासी सिपाही के परिवार के पांच सदस्यों और 24 अप्रैल को शंकरगढ़ में पॉजिटिव मिले दो युवकों को मुंबई से वैगनआर कार से लेकर आने वाले कौंधियारा के सेमरी तालुका गांव निवासी कार चालक के एक भाई को भी क्वारन्टीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है। ये सब लोग पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आ थे।
इस तरह से गुरुवार रात में कुल सात एम्बुलेंस से नैनी स्थित फोर्ट स्कूल एंड कालेज से एक पॉजिटिव के अलावा संपर्क में आए 14 अन्य लोगों को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है।
एसडीएम करछना आकांक्षा राणा ने बताया कि नैनी के काजीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर के आसपास इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहां प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और आसपास के घरों के साथ-साथ यहां पर क्वारंटीन किए गए लोगों का भी सैंपल कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा।