फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः कोरांव में रविवार को मिले 12 कोविड 19 पॉजिटिव केस

Mon, 20 Jul 2020 02:57 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Maharastra Corona - फोटो : ANI
विज्ञापन
कोरांव में रविवार को कुल 146 संदिग्धों की  सैम्पलिंग कराई गई थी। जिसमे 12 कोविड पॉजिटिव पाए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।अब तक शुक्त्रस्वारए शनिवार और रविवार तीन दिनों में कुल 304 संदिग्ध लोगों की जांच कराई गई। जिनमे कुल 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।इनमें से महज बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा कोरांव में ही 5 पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन



इसके अलावा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कोरांव में भी दो कर्मचारी कोरोना से संक्त्रस्मित पाए गए हैं। इसी प्रकार इन तीन दिनों में नगर पंचायत कोरांव के विभिन्न मुहल्लों में अब तक कोरोना से संक्त्रस्मित मरीजों की संख्या 12 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि सोमवार को पूरा कोरांव हॉटस्पॉट हो सकता है।


उपजिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा और बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कोरांव सोमवार और मंगलवार को बन्द रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज की रिपोर्ट को देखते हुए संक्त्रस्मित क्षेत्रों को रात में सील कराया जाएगा। इस प्रकार तीन दिन पूर्व तक काफी सुरक्षित प्रतीत हो रहा नगर क्षेत्र कोरांव अचानक दर्जन भर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरी तरह डैंजर जोन में रूपांतरित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें