उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में स्थित प्रयाग पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। स्कूली बच्चों से भरी बस आज सुबह जमलामऊ में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक बस और बच्चों को छोड़कर वहां से भाग गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले वहां पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
घटना में सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि कुछ बच्चों को थोड़ी बहुत चोट आई है, जिन्हें बिहार के साई नाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।