फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ की भव्यता के साक्षी बनेंगे 3 हजार प्रवासी भारतीय, तस्वीरों में देखें टेंट सिटी की रौनक

Tue, 22 Jan 2019 11:06 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
tent city in kumbh
कुंभ में प्रवासी भारतीयों के आगमन पर सुरक्षा के चौक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। 24 जनवरी को तीन हजार से अधिक प्रवासी भारतीयों के यहां पहुंचने की उम्मीद है। प्रवासी भारतीयों के रहने के लिए टेंट सिटी में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शिविर बनाए गए हैं। इस टेंट सिटी को वैदिक टेंट सिटी नाम दिया गया है। (सभी तस्वीरें:- अनिरूद्ध पांडे)
विज्ञापन

2 of 10
Vedic Tent City
इसके लिए वीआईपी टेंट सिटी से लेकर मूल अक्षयवट तक व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान मॉरीशस के प्रधानमंत्री भी कुंभ की भव्यता के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
Vedic Tent City
इस दौरान संगम नोज पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

4 of 10
Vedic Tent City
पत्रकारों से बातचीत में कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने 3000 से अधिक प्रवासी भारतीयों के कुंभ मेला पहुंचने की जानकारी दी। वहीं प्रवासी भारतीयों के पहुंचने से पहले पुलिस के आला अधिकारियों ने टेंट सिटी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

5 of 10
Vedic Tent City
बताया कि प्रवासी भारतीय अक्षयवट, पातालपुरी, किला घाट से लेकर संगम नोज, अरैल जाएंगे और संगम में स्नान भी करेंगे।
विज्ञापन

6 of 10
Vedic Tent City
अपर मेला अधिकारी दिलीप कुमार त्रिगुणायत ने बताया कि कुंभ में प्रवासी भारतीय अतिथियों का दल बृहस्पतिवार की सुबह यहां पहुंचेगा।
विज्ञापन

7 of 10
Vedic Tent City
इस दौरान अक्षयवट, पातालपुरी, सरस्वती कूप, किला घाट से लेकर संगम नोज तक के स्नान घाटों पर आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 

8 of 10
Vedic Tent City
अरैल क्षेत्र के वीआईपी घाट से लेकर टेंट सिटी तक के स्नान घाटों तक आमजन नहीं जा सकेंगे। इस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर -5, 6, 7, एवं झूंसी क्षेत्र में स्थित गंगा के समस्त स्नान घाट आवागमन एवं स्नान के लिए खुले रहेंगे।

9 of 10
Vedic Tent City
कुंभ मेले में प्रवासी भारतीय अतिथियों के भ्रमण को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

10 of 10
Vedic Tent City
बताया कि प्रवासी अतिथियों के आगमन पर प्रोटोकाल एवं सुरक्षा के तहत यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें