फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी गांव में युवक को पेड़ से बांधकर जिंदा जला दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस को ग्रामीणों का विरोध सहना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले। सूचना के बाद आला अफसर कई थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।
फतनपुर थाना क्षेत्र के भुजैनी निवासी अंबिका पटेल 22 पुत्र सोमवार दोपहर घर से निकला था। शाम को आकर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। रात करीब 9:30 बजे स्कूल के करीब बाग में अंबिका का अधजला शव मिला। यह देख परिजन आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलने पर डायल 112 और कुछ देर में थानाध्यक्ष फतनपुर फोर्स लेकर पहुंचे।
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
आक्रोशित लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया। जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी हवाई फायरिंग करते हुए बाहर की ओर भागे। थानाध्यक्ष ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को देने के साथ ही पुलिस फोर्स भेजने की मांग की। बवाल की खबर के बाद जिले के रानीगंज कंधई मांधाता पट्टी देवरा नगर कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पुलिस अफसर घटनास्थल की ओर रवाना हुए।
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
खबर भेजे जाने तक हालात बेकाबू है। बताया जाता है कि मृतक एक माह पहले जेल से छूटा था। एक महिला सिपाही की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में जेल गया था। सीओ रानीगंज डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रहा हूं अभी विस्तृत जानकारी नहीं है।