Pratapgarh News : नामांकन पत्र दाखिल करने जाते राजाभैया।
- फोटो : प्रतापगढ़
देश की आजादी के बाद अब तक हुए सत्रह चुनावों में जिले से मात्र चार लोग ही अपने दम पर विधायक बन सके। रामपुर खास विधानसभा से 1977 में पहली बार कुंवर तेजभान सिंह निर्दलीय विधायक बने थे। हर बार चुनाव में बड़ी संख्या में लोग निर्दलीय प्रत्याशी के तौर मैदान में कूदते हैं, लेकिन उनकी भूमिका वोटकटवा तक ही सीमित रह जाती है। हर बार चुनाव में निर्दलियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
देश की आजादी के बाद पहली बार 1951 में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव एक साथ हुए थे। 1957 में भी आम चुनाव के साथ ही विधानसभा का चुनाव हुए। रामपुर खास विधानसभा से कुंवर तेजभान सिंह को पहली बार 1977 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कामयाबी मिली। हालांकि 1980 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रामपुर खास से कांग्रेस ने अपनी खोई हुई सीट पर कब्जा कर लिया। यहां से प्रमोद तिवारी ने जीत दर्ज की।