फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास व शौचालय के निर्माण में लापरवाही पर सेके्रटरी पर गिरी गाज

विज्ञापन
ेविगढ़ ब्लाक के चंदी गोविन्दपुर में आयोजित चौपाल में बोलते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
डीएम ने निलंबित करने का दिया आदेश, शिवगढ़ ब्लाक के चंदी गोविंदपुर में विधायक धीरज ओझा के साथ लगाई चौपाल
विज्ञापन

बीरापुर। शिवगढ़ ब्लाक के चंदीगोविंदपुर में रविवार को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व विधायक धीरज ओझा ने संयुक्त रूप से चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान आवास व शौचालय निर्माण में लापरवाही पर डीएम ने गांव में तैनात सेके्रटरी को निलंबित करने का आदेश दिया। इस दौरान भारी संख्या में गांव लोग उमड़े रहे। उधर, आरोही फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्म्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक धीरज ओझा ने कहा कि सरकार की योजनाओं से कोई पात्र वंचित न रहे, पात्रों को इसका लाभ मिले, यही सरकार की मंशा है।
विज्ञापन

इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार का उद्देश्य है सभी जाति व धर्म के लोगों का विकास। इस दौरान उप जिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, नायब तहसीलदार रवि सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, कृपा गिरी व बलराम बिंद, प्रतिनिधि नीरज ओझा, अजय ओझा व शिवम ओझा, मीडिया प्रभारी ललित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें