फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: एटीएम कार्ड क्लोन कर रकम उड़ाने वाला गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
जेठवारा पुलिस द्वारा धरे गये शातिर बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
जेठवारा पुलिस ने एक ऐसे अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जोकि एटीएम कार्ड क्लोन कर लोगों की रकम उड़ाता था। गिरोह के पकडे़ गए सात सदस्यों के पास से दो कार, दो बाइक, 21 हजार पांच सौ रुपये, 11 एटीएम कार्ड और दो पिस्टल बरामद की गईं हैं। बदमाशों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अपराध आलोक सिंह व जेठवारा एसओ शनिवार देर रात बढ़नी मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ कार व बाइक सवार बदमाश बढ़नी की ओर से गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस उनका इंतजार करने लगी।
पास आने पर पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर सभी को दबोच लिया। जेठवारा एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतर्जनपदीय एटीएम कार्ड क्लोन करने वाले शातिर हैं।
विज्ञापन

ये प्रयागराज, कौशाम्बी, जौनपुर, बनारस सहित अन्य जनपदों में एटीएम कार्ड क्लोन कर लोगों के रुपये उड़ा देते थे। अपने साथ एटीएम डिवाइस मशीन लेकर चलते हैं। मदद के बहाने लोगों के एटीएम कार्ड लेकर अपनी डिवाइस मशीन में स्वैप कर लेते हैं। इसके बाद खाते से रकम निकाल लेते हैं। सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो लोग फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें