एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने के लिए धरने पर बैठे प्रकाश।
- फोटो : Amar ujala
एक दिन का मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर मथुरा के प्रकाश चंद अग्रवाल पत्थर गिरजा घर पर धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि जब चुनाव हार कर पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो वह क्यों नहीं बन सकते। प्रदेश में समस्याओं का अंबार है। वह मुख्यमंत्री बनने के बाद इसका निराकरण करेंगे। ना सोएंगे नहीं अधिकारियों को सोने देंगे। 67 वर्षीय प्रकाश चंद्र अग्रवाल अनिल कपूर की फिल्म नायक से प्रभावित हैं।