मेजा। गौरा चौकठा में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कथा वाचक आचार्य विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रह्लाद अपनी दृढ़ भक्ति के लिए जाने जाते हैं। वह पिता के रोकने के बाद भी भगवान विष्णु की पूजा करना बंद नहीं करते। भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप को मारने के लिए सिंह के रूप में अवतार लिया और प्रह्लाद को बचाया। भाजपा नेता इन्द्रदेव शुक्ल उर्फ राजू शुक्ला ने आचार्य विनोद को मां शीतला का चित्र को देकर सम्मानित किया।