यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं पर भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। शनिवार को शुरू परीक्षा में यह व्यवस्था लागू की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पहले चरण में शनिवार को आठ मंडलों अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी एवं मिर्जापुर के 36 जिलों में प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई, जो आठ फरवरी तक चलेगी। इसके लिए कुल 9977 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन कुल 739 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 230 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा में पहली बार परीक्षकों की उपस्थिति मोबाइल एप से होगी। इस व्यवस्था की भी शुरुआत हुई। कंट्रोल रूम से भी परीक्षाओं की निगरानी रखी तथा समीक्षा की गई।